कार्यक्रम में महाविद्यालय के प्राचार्य, शिक्षकगण एवं छात्र-छात्राओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। वक्ताओं ने नारी शक्ति वंदन अधिनियम, 2023 के प्रमुख प्रावधानों, महिलाओं के प्रतिनिधित्व को बढ़ाने में इसकी भूमिका तथा सामाजिक विकास पर इसके सकारात्मक प्रभावों पर विस्तार से प्रकाश डाला।
इस अवसर पर महाविद्यालय परिसर में जागरूकता रैली एवं जन-जागरूकता अभियान भी संचालित किया गया। प्रतिभागियों ने महिलाओं के सम्मान, समान अवसर एवं सशक्तिकरण के संदेश को जन-जन तक पहुंचाने का संकल्प लिया।
महाविद्यालय प्रशासन ने कहा कि ऐसे कार्यक्रम विद्यार्थियों में सामाजिक एवं संवैधानिक जागरूकता विकसित करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। कार्यक्रम के अंत में सभी प्रतिभागियों को महिला सशक्तिकरण के प्रति अपनी जिम्मेदारियों का निर्वहन करने हेतु प्रेरित किया गया।