आयोजक संस्था: स्वामी विवेकानन्द लॉ कॉलेज
शैक्षणिक सत्र: 2025–26
भ्रमण तिथि: 20 मई 2026
भ्रमण स्थल: इलाहाबाद उच्च न्यायालय
स्वामी विवेकानन्द लॉ कॉलेज द्वारा विधि के विद्यार्थियों के लिए माननीय इलाहाबाद उच्च न्यायालय, प्रयागराज का शैक्षणिक एवं शोधपरक भ्रमण आयोजित किया गया। इस भ्रमण का उद्देश्य विद्यार्थियों को न्यायिक प्रक्रिया, न्यायालयीन कार्यप्रणाली तथा विधिक व्यवसाय के व्यावहारिक पक्षों से परिचित कराना था।
भ्रमण के दौरान विद्यार्थियों ने न्यायालय की कार्यवाही का अवलोकन किया तथा न्यायिक व्यवस्था की कार्यप्रणाली को निकट से समझने का अवसर प्राप्त किया। इस अवसर पर महाविद्यालय के शिक्षकगण भी विद्यार्थियों के साथ उपस्थित रहे और उन्हें विभिन्न विधिक प्रक्रियाओं की जानकारी प्रदान की।
यह शैक्षणिक एवं शोधपरक भ्रमण विद्यार्थियों के लिए अत्यंत उपयोगी एवं ज्ञानवर्धक सिद्ध हुआ। इससे उन्हें विधि के व्यावहारिक पक्ष को समझने का अवसर मिला तथा भविष्य में एक सफल विधि व्यवसायी बनने हेतु प्रेरणा प्राप्त हुई।